बेस्ट बॉडी डीटॉक्स-टी, शरीर की भीतर से सफाई कर बढाती है इम्यूनिटी

बेस्ट बॉडी डीटॉक्स-टी, शरीर की भीतर से सफाई कर बढाती है इम्यूनिटी

सेहतराग टीम

आज कल के समय में बढ़ते रोगों की वजह से लगभग सभी परेशान हैं। इससे बचने के लिए अधिकतर लोग डॉक्टर की सलाह लेते हैं और दवाइयों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन अगर हमे रोगों से बचना है तो सबसे सटीक और उपयोगी इलाज है अपना बेहतर बचाव करें और इसके लिए जरुरी है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरती जाएं। इस तरीके से हम अपनी रक्षा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है उन्हें रोग होने का डर कम रहता है। इसलिए जितना हो सके अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करें। इसके लिए कई तरीके हैं जिनमें से एक है डीटॉक्स चाय। अगर हम डीटॉक्स चाय का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर डीटॉक्स चाय क्या है और कैसे यह हमारे सेहत को फायदा पहुचाती है।

पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 तरीके, जल्दी नही होंगे बीमार, वायरस इंफेक्शन से भी बचेंगे

क्या हैं इस चाय के फायदे 

डीटॉक्स टी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसे हम मैजिकल लंग टी भी कहते हैं। इसे पीने से हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व यानी टॉक्सिन्स तत्व और पल्यूटेंट्स बाहर हो जाते हैं। यह बात हम नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट ल्यूक कोटिन्हो ने बताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ता वायु प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण अस्थमा, म्यूकस बनना, साइनस, सांस लेने में होने वाली तकलीफ, खांसी-जुकाम और सांस से संबंधित दूसरी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके लिए अगर आप दवाइयों का सेवन करते हैं तो उसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप घर में आसानी से पाए जाने वाले असरदार मैजिक लंग टी का सेवन करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इसमें उपयोग होने वाले किचन में मौजूद बेसिक मासालों और जड़ी बूटियों से हमारे लंग्स डीटॉक्स हो जाते हैं और हमें कंजेशन से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होता है। 

घर में ऐसे बनाएं डीटॉक्स चाय 

इतने असरदार चाय को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी लेकर उसे उबालने के लिए गैस पर रख दे। पानी गर्म होने के बाद उसमें आधा इंच अदरकदालचीनी का छोटा टुकड़ा या एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर, थोड़ा सा गुड़, आधा चम्मच तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच सूखा ओरिगैनो, 3 काली मिर्च, 2 इलायची कुटी हुई, एक चौथाई चम्मच सौंफ, चुटकी भर अजवाइन, एक चौथाई चम्मच जीरा, लहसुन की 1-2 कली- इन सभी साम्रगियों को डाल दें।  उसके बाद उसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे तरीके से मिक्स होने दें। दें। फिर गैस बंद कर दें और चाय को कप में छान लें। इस चाय का फायदा तब ही है जब आप इसे गर्म-गर्म पिएं।

इसे भी पढ़ें-

खूनी बवासीर का काल है यह पेड़, इन 4 रोगों में भी असरदार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।